मामा ने लड़की से बनाए जबरन संबंध, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी(video)

3/15/2018 11:06:09 AM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर के जगाधरी पुलिस स्टेशन में एक रेप का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने अपनी ही रिश्तेदारी में मामा लगने वाले वयक्ति पर आरोप लगाएं हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 / 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी का इस मामले में कुछ अौर ही कहना है। 

युवक ने बनाए जबरन संबंध
जगाधरी शहर की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि बपदी में रहने वाला व्यक्ति उसका दूर की रिश्तेदारी में मामा लगता है। वह उनके जगाधरी आवास पर आया करता था। कुछ समय पहले उसने जबरन संबंध बनाए। 16 जनवरी 2016 को भी उसने जबरन संबंध बनाए। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। साथ ही साथ पूरे मामले को सार्वजनिक भी कर देगा। 

आरोपी युवक ने बयां की कुछ अोर कहानी
लड़की द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी इस मामले की कुछ और ही कहानी बता रहा। उसका कहना है कि लड़की का उसके घर आना जाना था। वे एक दूसरे से मिलते भी थे लड़की के कहने पर उसका होने वाला रिश्ता भी तुड़वाया। लड़की आरोपी को प्यार से दीप बुलाती थी। आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। 

जांच अधिकारी राकेश वालिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कारवाई करते हुए प्रदीप कुमार वासी बपदी जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।