बदमाशों ने सरेआम युवक के सिर पर मारी गोली, लोगों ने की जमकर पिटाई (Pics)

1/23/2017 1:15:18 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह):हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। एेसा ही एक बार फिर यमुनानगर में देखने को मिला,जब हमीदा निवासी साहेब अपने खेतों से काम कर घर वापिस आ रहा था। हमीदा हेड पर उसने अपने घर से कुछ पैसे मंगवाए थे लेकिन जैसे ही उसने पैसे अपने पास पकड़े तभी जाम की स्थिति होने पर कार सवार कुछ बदमाश साहेब से भिड़ गए। फिर क्या था देखते ही देखते कार सवार बदमाशों ने साहेब से पैसे का थैला छिनने का प्रयास किया तभी एक बदमाश ने साहेब पर गोली दाग दी। गोली चलते ही साहेब उनके हाथों से बचकर भाग निकला लेकिन बदमाशों की कार साहेब के पीछे लगी रही। लगभग 2 किलोमीटर दूर पहुंचने पर बदमाशों ने यमुनानगर के पीडब्ल्यू डी के रेस्ट हाउस के सामने ही साहेब के सिर पर गोली दाग दी।

हालांकि साहेब को गोली छूकर निकल गई लेकिन गोली चलने की आवाज सुनते ही लोगों की भीड बदमाशों की ओर बढ़ी और हिम्मत दिखाते हुए लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। पुलिस की मौजूदगी में ही बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई की। बाद में सी.आई.ए स्टाफ ने बदमाश युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल साहेब को जिला के ट्रामा सैंटर में दाखिल करवाया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मैडिकल करवाया गया। हालांकि पकड़ा गया बदमाश अपने आप को निर्दोष बताते हुए गोली न चलाने की बात कह रहा है जबकि पुलिस इसका मैडिकल करवाने के बाद इससे पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस घायल के ब्यान लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।