मारपीट के बाद देवर ने तेल डालकर महिला को लगाई आग, आरोपी भी झुलसा

2/11/2023 10:09:01 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): पटौदी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीया महिला से मारपीट के बाद उसके देवर ने मिट्टी का तेल डालकर महिला को आग लगा दी। वारदात के दौरान आरोपी देवर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। महिला व आरोपित को दिल्ली के सफदरजंग भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, पटौदी के ऊंचामाजरा गांव में 40 वर्षीया कैलाश देवी के पति देवेंद्र की गत वर्ष मौत हो गई थी। कैलाश देवी के एक लडक़ा व एक लडक़ी हे। उसका लडक़ा निमंत्रण देने के लिए बाहर गया हुआ था। वह शनिवार को घर में अकेली थी। दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे महिला का देवर हेमकरण आया और उसके साथ जमकर मारपीट की। हेमकरण ने महिला पर केरोसीन डाल दिया। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो केरोसीन हेमकरण पर भी गिरा।

 

इसके बाद हेमकरण ने आग लगाई तो अपने बचाव में भागी महिला की आग की चपेट में हेमकरण भी आ गया। वह भी आग की लपटों में झुलस गया। दोनों की चीत्कार सुनकर घर के अन्य लोग व पड़ौसी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों को आग की लपटों से बचाया। दोनों को पटौदी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पीडि़त व आरोपी उपचाराधीन हैं। मामले में पुलिस ने हेमकरण पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi