ढाई साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

11/14/2022 8:55:47 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग पर गुड़गांव के चौमा रेलवे फाटक के निकट एक युवक ने अपने ढाई वर्ष के बेटे के साथ राजधानी एक्सपे्रस के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

बजघेड़ा गांव के 35 वर्षीय महेंद्र सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे अपने ढ़ाई साल के बेटे पुनीत को लेकर साइकिल पर घर से निकला। करीब छह बजे चौमा फाटक के पास महेंद्र ने अहमदबाद से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह की शादी 6 वर्ष पहले पूजा के साथ हुई थी। छह दिन पहले पूजा चौमा में ही रहने वाले मायके वालों के पास पहुंची। महेंद्र को पता चला कि पूजा किसी युवक के साथ गई है। जिसको लेकर महेंद्र सिंह तीन दिन से परेशान था। महेंद्र के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा चार साल का और एक साल की बेटी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi