साढू भाई का जन्मदिन मनाने पहुंचे घर जमाई की मौत

12/4/2017 3:28:52 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है मृतक  व्यक्ति अपने साढू भाई का जन्म दिन मनाने के लिए ससुराल गया हुआ था। परिजनों ने बताया कि, मृतक व्यक्ति शादी के बाद से ही ससुराल में घर जमाई बन कर रहता था। पिछले दो सालों से उसकी की पत्नी अनबन चल रही थी। वह दो सालों से पत्नी से अलग रहता था।

दरअसल, मामला संदिग्ध परिस्थितियों में एक 48 साल के अधेड़ व्यक्ति की मौत का है। मृतक का नाम चंद्र मोहन है, जो अपने ससुराल में साढू के जन्मदिन पर ईदगाह कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचा हुआ था। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल शव गृह में रखवाया और मृतक के दिल्ली में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। 

मामले में जांच कर रहे अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि चन्द्र मोहन शादी के बाद से अपने ससुराल ईदगाह कलोनी में रहता था। पिछले दो साल से चंद्रमोहन अपनी पत्नी से अलग मॉडल टॉउन क्षेत्र में किराये पर रहता था।



मृतक बड़े भाई सतीश ने बताया कि, बीती रात चंद्रभान अपने साढू भारत भूषण के जन्मदिन पर आया हुआ था। भारत भूषण भी घर जमाई रहता है, इसी दौरान देर रात चंद्रभान की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही दिल्ली निवासी चन्द्र मोहन का बड़ा भाई सुनील पानीपत पहुँचा।

चंद्रभान की मौत से कॉलोनी में मचे हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चन्द्रभान की मौत पर मृतक के भाई सतीश ने शक जाहिर किया। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल के शव गृह में लाया गया। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।