खेतों पर रखवाली करने गए युवक का मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

10/5/2017 5:39:36 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): घर से खेतों की रखवाली करने गए युवक की किसी ने हत्या कर उसका शव खेतों में फेंक दिया। हत्या की खबर से गांव में सन्नाटा अौर दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक फरीदाबाद गांव शाहपुर कला का रहने वाला चंद्रपाल था। परिजनों की मानें तो मृतक चंद्रपाल देर रात घर से खेतों पर रखवाली करने के लिए गया था लेकिन सुबह उसका शव खेताें में पाया गया। उसके शरीर पर चोटों के काफी निशान थे और उसकी बाइक भी वहीं खडी हुई मिली है।

मृतक चंद्रपाल के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सुबह ट्रेक्टर लेकर अपने खेत जोतने के लिए गया था। उसने खेतों में ट्रेक्टर की लाईट में किसी को पड़ा हुआ देखा, जब वह उसके पास पहुंचा तो उसके होश उड गए क्योंकि जमीन पर जिसका शव था वह उसका बेटा चंद्रपाल था।

थाना सदर के एसएचओ हंसराज ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।