बकरी के बच्चे को बचाते समय व्यक्ति का फिसला पैर, जलघर में डूबने से मौत, परिवार में आज शादी

2/22/2023 2:57:10 PM

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ा निवासी व्यक्ति की मंगलवार देर शाम जलघर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। आज उनके परिजनों के घर शादी है। 

जानकारी के अनुसार गांव खेडा निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अशोक कुमार अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बकरी पालन का काम करता था। वह बकरियों को चराकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह गांव के जलघर के पास पहुंचा तो बकरी का बच्चा पानी-पीने के लिए जलघर के पास पहुंच गया। अशोक बकरी के बच्चे को अपनी साइड ला रहा था। इसी दौरान अशोक का पैर फिसल गया और जलघर में डूबने से उसकी मौत हो गई। जलघर में 18 से 20 फुट पानी है। मृतक अशोक के तीन बच्चे है। जिनमें 2 लड़कियां व 1 लड़का है।

सरपंच प्रतिनिधि ओंमकार सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि अशोक की मौत के बाद उसके परिवार पर भारी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि उसके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जो जल घर बनाया हुआ है उसकी चारदीवारी या तार बाड़ की जाए। पिछले लगभग 5 साल से इस जलघर में 10 जवान बच्चों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 फरवरी को सत्यवीर की लड़की की शादी है। जिस की बारात मूंडियाखेड़ा जिला रेवाड़ी से आएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana