रेवाड़ी में जोहड़ में डूबा शख्स, कई घंटों से तलाश रहे हैं गोताखोर

5/3/2022 4:34:51 PM

 

रेवाड़ी: जिले में गर्मी के मौसम में नहाने के लिए जोहड़ में उतरा एक शख्स पानी में डूब गया। साथियों ने उसे डूबता हुआ देख बचाने की कोशिश भी की। इसके साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को भी सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मुंडिया खेड़ा निवासी महीपाल उर्फ पर्वत (42) मंगलवार सुबह 10 बजे गर्मी ज्यादा होने के कारण कुछ साथियों के साथ गांव के जोहड़ में नहाने के लिए गया था। साथी तो जोहड़ में नहाने के लिए नहीं उतरे, लेकिन महीपाल कपड़े उतार कर जोहड़ में कूद गया। जब वह पानी में डूबने लगा तो साथियों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जोहड़ में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर दमकल विभाग को सूचित किया गया।

Content Writer

Isha