सोहना- जमीन के विवाद में चली गोलियां, केस दर्ज

10/6/2022 7:49:04 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना क्षेत्र में दो भाईयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ने गोली चला दी। हमले में गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरु कर दी। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सोहना के सिलानी गांव के दो भाई अशोक व प्रवीण के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। 5 अक्तूबर की देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों भाईयों ने शराब पीकर झगड़ा कर लिया। विवाद इस कद्र बढ़ा कि अशोक ने गन निकाल ली और फायर कर दिया। इस दौरान उसका निशाना चूंक गया और अन्य लोगों ने उसे पकडक़र दूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से कोई खोल बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi