खून से लथपथ युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

4/24/2023 11:42:09 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 एरिया में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

 

 

दरअसल, सेक्टर 29 एरिया में आयकर भवन का निर्माण हो रहा है। आयकर भवन के निकट लोगों ने खून से लथपथ एक युवक का शव देखा। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि युवक के सिर पर चोट लगी है। इससे हत्या किए जाने की आशंका है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi