मानसिक रूप से परेशान युवक ने छठी मंजिल से कूदकर की सुसाईड

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 08:57 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-65 थाना एरिया में एक युवक ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाईड कर लिया। युवक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था व उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, सेक्टर-63 स्थित टाइम रेजीडेंसी निवासी एलएलबी शशांक शेखर मिश्रा वर्तमान में कोई नौकरी नहीं कर रहा था। वह पिछले काफी से मानसिक रूप से परेशान था व दिल्ली के एक अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की शाम को शशांक शेखर मिश्रा की मां ने उसे किसी बात को लेकर टोक दिया था। जिससे नाराज होकर वह देर शाम करीब 8.30 बजे इमारत की छठी मंजिल से कूद गया। उसे घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मामले में जांच अधिकारी, एएसआई अशोक ने कहा कि युवक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसके पास या कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static