केस की जांच कर रही महिला पुलिस कर्मचारी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार(video)

5/4/2018 10:22:15 AM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर की बुडिया पुलिस चौकी में एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ छेडख़ानी करने व धमकाने का मामला सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब पुलिस कर्मचारी एक महिला के केस की जांच कर रही थी और उन्होंने जांच के लिए दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया। जहां भगवानगढ़ वासी संदीप अपनी पत्नी के साथ चौकी पहुंचा।

आरोप है कि उसी दौरान उसी एक पक्ष से महिला का पति आया और उसने महिला पुलिस कर्मचारी के साथ गाली गलौच की और दूसरे पक्ष से पैसे लेने का आरोप लगाया। इसी दौरान मुख्य सिपाही ने आरोपी से कहा कि वह उसके साथ चौकी इंचार्ज के पास चले। जैसे ही मुख्य सिपाही कुर्सी से खड़ी हुई तो आरोपी ने उनकी चुन्नी खींच ली। उसने महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। जिसके बाद उन्होंने इस बात की शिकायत अपने उच्च अधिकारियों को दी।

महिला मुख्य सिपाही से छेडख़ानी करने व धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भगवानगढ़ वासी संदीप के खिलाफ धारा-354ए, 332, 353 व 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, सिटी एस.एच.ओ. जगाधरी राकेश मटौरिया ने शिकायत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी व उसके परिवार का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

 
 

Rakhi Yadav