युवक के साथ व्यक्ति ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

12/2/2020 12:04:31 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर की एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करने वाले युवक के साथ एक व्यक्ति ने कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। 

बता दें कि उतर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ फैक्टरी में जनेश्वर भी काम करता है। युवक ने बताया कि 28 नवंबर को फैक्टरी से काम खत्म करके जब वह घर जाने लगा तो जनेश्वर ने उसे रोक लिया और घर ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई है जिसमें मामला दर्ज़ कर आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

 

Manisha rana