नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

1/20/2017 5:21:05 PM

रेवाड़ी (गंगाबिशन):रेवाड़ी के बस स्टैंड पर महेंद्रगढ़ निवासी महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जिला जींद के गांव शाहपुरा निवासी प्रवीण को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उसे 8 दिनों तक अपने कब्जे में रखकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बताया कि 31 दिसम्बर को वह बाबा मोहन राम मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। 

 

रेवाड़ी के बस स्टैंड पर उसे शाहपुर निवासी प्रवीण मिल गया। प्रवीण ने उससे बातचीत शुरू कर दी तथा जूस पीने के लिए एक दुकान पर ले गया। जूस पीने के बाद उसे चक्कर आने शुरू हो गए तथा वह अचेत हो गई थी। प्रवीण उसे वहां से शाहपुरा स्थित अपने घर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रवीण ने उसे घर में बंधक बनाकर भी रखा। 8 जनवरी को मौका पाकर वह उसके चंगुल से निकल आई और घर पहुंची। तब महिला थाना पुलिस ने महिला का मैडीकल करवाने के बाद प्रवीण के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बीती शाम प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज अदालत में पेश किया गया।