Loksabha Election2019- आंतरिक विरोध के चलते मेनका गांधी की बदली सीट

3/27/2019 11:18:31 AM

फरीदाबाद (महावीर): हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर मेनका गांधी के चुनाव लडऩे की चर्चाओं पर अब विराम लग चुका है क्योंकि भाजपा ने उन्हें सुल्तानपुर सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इससे पूर्व अनुमान लगाया जा रहा था कि मेनका गांधी करनाल लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं। मेनका गांधी ने कुछ दिन पूर्व करनाल से चुनाव लडऩे की इ‘छा जाहिर की थी। परंतु करनाल में आंतरिक सूत्रों के अनुसार मेनका गांधी का उनकी ही पार्टी में विरोध हो रहा था।

उसके बाद करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी क्योंकि मुख्यमंत्री यहां से संजय भाटिया को चुनाव लड़वाने का मन बना रहे थे। मेनका गांधी को सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब करनाल लोकसभा सीट पर संशय लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि भाजपा यहां से किस चेहरे को मैदान में उतारेगी, इसका खुलासा बाकी है परंतु संभावनाएं जताईं जा रही हैं कि इस सीट से भाजपा किसी पंजाबी समुदाय के प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेगी। मेनका गांधी जो कि एनडीए-भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं, उन्होंने इस बार उत्तरप्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट को छोड़कर हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे का संकेत दिए थे।

दरअसल, करनाल, एक सॉफ़्ट सीट मानी जाती है। यहां पर किसी एक जाति का बाहुल्य नहीं है। वोटर कभी किसी के प्रति सख्त नहीं रहे तथा बाहरी उम्मीदवार पर भी करनाल के मतदाताओं ने विश्वास जताया है। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा और भजनलाल के अलावा अरविंद शर्मा और अश्वनी चौपड़ा आदि ऐसे चेहरे रहे हैं जो बाहर से आने के बाद भी  करनाल में आकर सांसद बन गए।

राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी रहे हावी
विशेष बात यह है कि इस सीट पर अभी तक राष्ट्रीय दल ही जीत दर्ज कराते रहे हैं। करनाल सीट पर 1952 से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने 11 बार विजय हासिल की है। & बार भाजपा, 2 बार जनता पार्टी और एक बार जनसंघ के प्रत्याशी इस सीट पर जीत दर्ज करा चुके हैं।  पहली और दूसरी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी और तीसरी लोकसभा में जनसंघ के उम्मीदवार स्वामी रामेश्वरानंद विजयी रहे।

कभी भी जारी हो सकती है हरियाणा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची
हरियाणा के भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की लंबित हो रही घोषणा करनाल लोकसभा सीट भी मुख्य कारण रहा है। प्रदेश चुनाव समिति द्वारा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को कई दिन पूर्व दे दिए थे। इसके बावजूद भाजपा ने हरियाणा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। भाजपा जहां सोनीपत  व हिसार सीट को लेकर असमंजस में थीं वहीं करनाल सीट पर लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भी भाजपा में असमंजस की स्थिति थी। यही कारण था कि भाजपा द्वारा 7वें चरण के मतदान वाले अनेक लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा तो कर दी गई लेकिन छठे चरण के मतदान वाले हरियाणा प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा ने नहीं की। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा हरियाणा के लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कभी भी कर सकती है। 

Shivam