मानेसर लैंडस्केम मामला: सी.बी.आई. अदालत में सुनवाई आज

8/10/2018 10:07:53 AM

पंचकूला(धरणी): मानेसर लैंडस्केम मामले में आज सी.बी.आई. की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश होंगे। मानेसर लैंड स्केम मामले में चार्जशीट की स्क्रूटनी जारी है और आरोपी पक्ष ने सी.बी.आई. से चार्जशीट से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। हुड्डा सरकार के समय मानेसर के 3 गांवों की करीब 400 एकड़ जमीन अधिग्रहण के बाद बिल्डरों को बेच दी थी, जिसके बाद अधिग्रहण में धांधली का आरोप लगने के बाद सितम्बर 2015 में अज्ञात ऑफिसर व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। 
 

Rakhi Yadav