इनेलो और हुड्डा सरकार ने कर्मचारियों का किया जमकर शोषण: ग्रोवर

10/7/2017 6:05:25 PM

नरवाना(गुलशन चावला): सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो और हुड्डा सरकार ने अपने शासन काल में कर्मचारियों का जमकर शोषण किया है। वहीं बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री खट्टर ने एक कलम से कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया है जिससे हर कर्मचारी खुश है चाहे वो औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारी हो या जेबीटी सबको उनके हक का काम दिया है। 

मंत्री मनीष ग्रोवर और मुख्य मंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल ने नरवाना के छोटू राम पार्क में कर्मचारी सम्मलेन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। यहां पहुंचने पर उनका फूल मालाअों के साथ स्वागत किया गया। ग्रोवर ने कहा कि हरियामा सरकार कर्मचारियों की सरकार है जिसने लोगों के हित के लिए अनेक योजनाएं लाई लेकिन इनेलो अौर कांग्रेस सरकार ने केवल लोगों पर शासन करने का ही काम किया है।