चंडीगढ़ की पहली महिला SSP ट्रैफिक होंगी पानीपत की SP मनीषा चौधरी

8/2/2020 1:18:56 PM

पानीपत(सचिन): चंडीगढ़ शहर की पहली महिला एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी हरियाणा कैडर की मनीषा चौधरी होंगी। 2011 बैच की आइपीएस मनीषा चौधरी वर्तमान में पानीपत में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस तैनात हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से एसएसपी के लिए आए तीन अफसरों में यूटी प्रशासन ने मनीषा चौधरी का नाम फाइनल कर एमएचए को भेजा है। मनीषा चौधरी हिसार सहित कई जिलों में एसपी रह चुकी हैं।

पहले वह क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल में पंचकूला की एसपी भी रही हैं। 29 जुलाई को 2006 बैच के आइपीएस शशांक आनंद को तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद रिलीव किया गया था जिसके बाद अभी इसका टेंपरेरी चार्ज एसपी हेडक्वार्टर और क्राइम ब्रांच आइपीएस मनोज कुमार मीणा के पास है।

चंडीगढ़ में एसएसपी यूटी पंजाब और एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी हरियाणा कैडर के आइपीएस अधिकारी बनते हैं। हरियाणा सरकार ने तीन नाम भेजे थे। जिसमें 2010 बैच के आइपीएस सुरेंदर पाल सिंह, 2011 बैच के आइपीएस वीरेंदर सिंह और मनीषा चौधरी शामिल थे।

Isha