मनजिंदर सिंह सिरसा व अनिल विज की हुई मुलाकात, कईं मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

6/8/2022 9:02:34 PM

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता मनजिंदर सिंह सिरसा आज हरियाणा सचिवालय में आए तथा आठवीं मंजिल पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से बातचीत की। मनजिंदर सिंह तथा अनिल विज ने बंद कमरे के अंदर बातचीत की। मनजिंदर सिंह ने पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर 2021 में भाजपा का दामन पकड़ा था। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने का चेहरा भी मनिंदरजीत सिंह सिरसा के सिर पर है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को भाजपा में लाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले सिरसा ही रहे हैं। प्राप्त संकेतों के अनुसार हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मनिंदरजीत सिंह सिरसा की लगभग बंद कमरे के अंदर 35 मिनट वार्ता हुई। अनिल विज के समक्ष सिरसा ने पंजाब कांग्रेस को पंजाब भाजपा को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा की। सिरसा ने अन्य कई ज्वलंत मुद्दों के ऊपर भी अनिल विज से बातचीत की बताया जाता है कि अनिल विज से अपनी चर्चा के दौरान पंजाब के अंदर बनी आम आदमी पार्टी की सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की वर्किंग को लेकर भी उन्होंने अपने अनुभव को साझा किए।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया की हरियाणा में उन्हें कहीं भी कोई काम या मुद्दा नजर आए वह तुरंत उनके नोटिस में डालें,सहयोग मिलेगा। अनिल विज ने दावा किया कि अगले चुनाव भाजपा पंजाब के अंदर अकेले अपने दम पर लड़ेगी तथा अपने दम पर सत्ता में भी आएगी। उन्होंने कहा कि कोई जमाना था जब हरियाणा के अंदर भी भाजपा गठबंधन में ही चुनाव लड़ा करती थी मगर जब भाजपा नेतृत्व में साहस दिखाया तथा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़े तो हम लोग सत्ता में आए।

मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा के मूल तौर से रहने वाले हैं।भारतीय जनता पार्टी में 2021 में शामिल होने से पहले शिरोमणि अकाली दल में रहे।वह 2017 के उपचुनाव में भाजपा और अकाली दल सीट पर राजौरी गार्डन, नई दिल्ली के विधायक थे। वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी थे , जो पहले 2013 में और फिर 2017 में चुने गए। सिरसा ने 2013 के चुनावों में निवर्तमान अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना को हराया। 1 दिसंबर 2021 को, उन्होंने व्यक्तिगत आधार का हवाला देते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

 

Content Writer

Vivek Rai