मनोहर सरकार ने आमजन के हित में अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया: कंवरपाल

12/16/2023 5:52:36 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मनोहर सरकार ने 9 वर्षों में गरीबों को उनके सपने साकार करने के लिए कई योजनाओं को क्रियान्वित कराया है। आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल ने यह बात शनिवार को जगाधरी स्थित अपने आवास पर जन - समस्याएं सुनते हुए कही।

यमुनानगर और आस - पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और शेष के संबंध में विभागाध्यक्षों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आमजन के हित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, जिसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल रहा है। योजनाओं के ऑनलाइन होने से अब घर बैठे ही लोगों के काम हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल निरंतर जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई है। लोगों का विश्वास सरकार में बढ़ा है। उसी विश्वास और भरोसे को आगे बढ़ाते हुए वे लोगों के विकास के लिए दिन रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक विकास योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। वर्तमान सरकार ने अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ा है और उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया गया है।

 

Content Writer

Isha