मनोहर लाल के जन्मदिवस पर 100 रक्तदान शिविरों में एकत्रित हुआ 10,138 यूनिट रक्त
punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 08:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा) : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। करीब 100 शिविरों में 10138 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस पर लगाए गए इन रक्तदान शिविरों के आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की अहम भूमिका रही। जगह-जगह पर हवन यज्ञ एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों ने केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह है कि मनोहर लाल के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को भाजपा ने एक वीडियो जारी करते हुए उन्हें राजनीतिक संत की संज्ञा दी है। इस संक्षिप्त गीत के बोल हैं ‘दो कर्ण हुए करनाल में, एक द्वापर में एक अभी हाल में, करुण, दया, दृष्टि से जो चले जीवन पर्यन्त, कबीरा, नानक, गीता जिसका मार्ग है, जिसका है पंथ, तेरी सेवा और समर्पण जिसका ना आदि ना अंत है, मनोहर लाल राजनीति में संत हैं।’
गौरतलब है कि 26 अक्तूबर 2014 से लेकर 12 मार्च 2024 तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल खट्टर ने अपनी अनूठी योजनाओं व कार्यशैली से एक विशेष पहचान स्थापित की और अब वे राष्ट्रीय फलक की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। मनोहर लाल खट्टर ने साहसिक फैसलों, दृढ़ संकल्प के चलते प्रदेश में विकास को रफ्तार देते हुए सुशासन स्थापित किया और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अनेक प्रभावी कदम भी उठाए। 5 मई 1954 को रोहतक के निदाना में जन्में मनोहर लाल खट्टर 71 वर्ष के हो गए हैं और उनके 72वें जन्मदिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तो वहीं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों ने मनोहर लाल खट्टर को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मंत्री स्मृति इरानी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयुष गोयल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय मंत्री रवनीत ङ्क्षसह बिट्टू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य एवं बृजेश पाठक, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, डा. मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद जोशी, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, रेखा शर्मा एवं कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी बिप्लब कुुमार देब, नवीन जिंदल, कैप्टन अभिमन्यू, सुधा यादव सहित हरियाणा के सभी मंत्रियों सहित अनेक लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
फरीदाबाद में सबसे अधिक 1050 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
इस दौरान आयोजित किए गए करीब 100 रक्तदान शिविरों में 10138 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिलावार बात करें तो फरीदाबाद में सबसे अधिक 1050 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसी तरह से पंचकूला में 381, अंबाला में 250, भिवानी में 218, चरखी दादरी में 151, फरीदाबाद में 1050, फतेहाबाद में 351, गुडग़ांव में 617, हिसार में 352, झज्जर में 424, जींद में 162, कैथल 1040, करनाल में 873, महेंद्रगढ़ में 800, कुरुक्षेत्र में 487, पलवल में 145, पानीपत में 322, रेवाड़ी में 252, रोहतक में 535, सिरसा में 347, सोनीपत में 959, यमुनानगर में 422 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं खट्टर: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर गरीब के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में आप उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि ‘केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रदान करे, ताकि वे इसी प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पित सेवा जारी रख सकें। इसी तरह से केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए फेसबुक पर लिखा कि ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं।’ इसी तरह से हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने टवीट करते हुए लिखा कि ‘केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
नायब सैनी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को बताया मार्गदर्शक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टवीट करते हुए लिखा कि ‘खर्ची-पर्ची सिस्टम का ध्वंस करने समेत हरियाणा में क्रांतिकारी परिवर्तनों के प्रणेता एवं एक वटवृक्ष की तरह सभी युवाओं को अपनी छांव से आच्छादित रखने वाले हमारे परम मार्गदर्शक, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भागवत गीता से प्रेरित आपका जीवन, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से दीर्घ हो तथा आप सदैव स्वस्थ रहें एवं हम सभी कार्यकर्ताओं पर आपका आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना है।’ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में मनोहर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।’ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंद्र सिंह सिरसा ने केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री, जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सादा जीवन, दृढ़ नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण, हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें ताकि आप राष्ट्र और समाज की सेवा यूं ही करते रहें।’ हलोपा सुप्रीमो व पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि ‘केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल जी का जन्मदिवस आज सद्भावना दिवस के रूप मनाया गया। हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में अनुज गोबिंद कांडा के संयोजन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। देश की सियासत में अपने त्याग और सिद्धांतवादी व्यक्तित्व से अमिट छाप छोडऩे वाले यशस्वी, तपस्वी राजनेता मनोहर लाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना के साथ अनेक लोगों ने रक्तदान किया।’
भाजपा ने जारी किया प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का वीडियो
विशेष बात यह है कि भाजपा की ओर से केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर एक खास वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले साल का एक वक्तव्य है, जिसमें वे मनोहर लाल के साथ उनके पुराने दिनों की यादों की जानकारी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार मनोहर लाल उनके पुराने साथी हैं। दरी पर सोने के जमाने में उन्होंने एक साथ काम किया है। तब मनोहर लाल के पास एक बाइक हुआ करती थी। मनोहर लाल बाइक चलाते थे और वे पीछे बैठते थे। तब रोहतक से आकर वे गुरुग्राम रुकते थे। इसी तरह से इस वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि ‘वे दावे के साथ कह सकते हैं हरियाणा में पहले जमीनों के व्यापार का काम होता था। पहले की सरकारें बिल्डरों के हाथों की कठपुतली थीं। नौकरियां व्यवसाय बन गई थीं। मनोहर लाल खट्टर ने एक ही टर्म में भ्रष्टाचार को भूतकाल बना दिया।’ ऐसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो में कह रहे हैं कि ‘मनोहर लाल से बहुत कुछ सीखा है। उनके काम करने का तरीका व सोच बड़ी गजब की है। यही वजह है कि आज उनके कार्यों का लाभ हरियाणा के लोग ले रहे हैं।’
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)