Manohar Lal Khattar Birthday: 70 साल के हुए मनोहर लाल, सीएम सैनी ने लड्डू खिलाकर दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 12:38 PM (IST)

करनाल : हरियाणा के साढ़े 9 साल रह चुके सीएम और दो बार के विधायक और करनाल लोकसभा से बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे मनोहर लाल का आज जन्मदिन है। मनोहर लाल 70 साल के हो चुके हैं। मनोहर लाल ने अपने दिन की शुरुआत शिव मंदिर में माथा टेक कर की। उसके बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मंजी साहेब गुरुद्वारे में माथा टेका। उसके बाद वह करनाल के कर्ण कमल कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। दोनों नेता आपस में खुशी से मिले और दोनों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया। कर्ण कमल कार्यालय में मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू बांटे गए। वहीं सीएम नायब सैनी ने मनोहर लाल की तारीफों के पुल बांधे और उनके जन्मदिन की बधाई उन्हें दी। 

PunjabKesari

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मनोहर लाल खट्टर को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने में सीढ़ी साबित हुआ। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के दसवें मुख्यमंत्री हैं। मनोहर लाल खट्टर ने साल 2014 में पहली दफा चुनाव जीता था। हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार के वक्त हुए चुनाव में खट्टर ने करनाल में करिश्मा कर दिखाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नारवाल को 63,736 वोटों के भारी अंतर से हराकर 2014 के चुनावों में अपना पहला चुनाव जीता था। मनोहर लाल खट्टर को संघ की सेवा का फल भी मिला कि जिस चेहरे से लोग 2014 के विधानसभा चुनाव तक अंजान थे, उसी चेहरे ने पहली दफा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद का ताज भी पहना था। इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद मनोहर लाल खट्टर को दोबारा हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static