रोहतक में CM खट्टर ने किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

1/26/2018 11:54:31 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों का आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा है। यहां के 400 लोगों ने इसके लिए गिरफ्तारियां दी थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ई गवर्नेस, सीएम विंडो को लागू किया। ऑनलाइन टीचर्स ट्रांसफर कर पारदर्शिता लाई गई।

सीएम ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार में अपने चहेतों को ही नौकरियां बांटी जाती थी लेकिन अब नौकरियों में भर्तियों में पारदर्शिता लाई गई है। प्रदेश में लिंगानुपात में भी काफी सुधार हुआ है। पंचायतें लिखी-पढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाअों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए गए। 

वहीं पिछले दिनों बच्चियों अौर लड़कियों से हुई रेप की घटनाअों पर कहा कि इनसे वे आहत हुए हैं। महिलाअों की सुरक्षा के लिए आने वाले सत्र में बिल प्रस्ताव लाया जाएगा। हरियाणा में कृषि, बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों का आमदनी बढ़े इसके लिए वे खेती के साथ-साथ डेरी फार्मिंग को भी अपनाएं। हरियाणा में बिजली की कमी नहीं है। बिजली अापूर्ति में हरियाणा सरकार ने बहुत सुधार किया है।