विदेशी दौरे पर CM खट्टर, आज शाम भरेंगे इजराइल अौर यूके के लिए उड़ान

5/6/2018 11:07:49 AM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर से विदेश दौरे की तैयारी में हैं। आज शाम को दिल्ली से उनकी विदेश के लिए फ्लाइट रवाना होगी। इस बार मुख्यमंत्री इजराइल अौर यूके के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। हालांकि इजराइल पर मुख्यमंत्री का पहली बार जा रहे हैं, जहां सेमिनार को अडेंट करेंगे। इन दोनों देशों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री 14-15 को वापस आएंगे। 

 


सरकार बनने के बाद उनका ये तीसरा दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री अमेरिका, चीन अौर जापान का दौरा कर चुके हैं। अपने दस दिवसीय इजराइल अौर यूके दौरे में मुख्यमंत्री का ध्यान निवेश पर रहेगा। इजराइल के प्रतिनिधियों से पहले भी मुख्यमंत्री की बातचीत होती रही है। खेती के मामले में इजराइल आधुनिक तकनीकों से लैस है। साथ ही जल संरक्षण के लिए इजराइलियों द्वार प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक पर भी हरियाणा का ध्यान है। 

Nisha Bhardwaj