हमने गीता जयंती पर खर्च किया है, डंके की चोट पर किया है, आगे भी करेंगेः CM खट्टर(Video)

1/8/2018 6:24:35 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): गीता जयंती महोत्सव में इनेलो द्वारा लगाई आरटीआई से उठे सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि आरटीआई लगाने से सूचना मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोच समझकर खर्च किया है, वे जिन कामों पर खर्च करते हैं उन्होंने दस जन्म में भी कभी नहीं सोचा होगा। हमने डंके की चोेट खर्च किया है अौर आगे भी करेंगेे। मनोहर लाल ने कहा कि हम जो करते हैं उससे मनुष्य निर्माण, समाज निर्माण, सामाजिक चेतना जागृत होती है। 

आरटीआई में कहा गया है कि गीता जयंती समारोह के लिए 30 हजार के गमले, 2 लाख के थैले, 3 लाख के मोमेंटो खरीदे गए। सरकार ने 6 लाख रुपए जादूगर अौर हेमामालिनी के शो पर 15 लाख खर्च किए। जबकि सफीदों की संस्था के 10 लाख रुपए व्यव दिखाए गए। चर्चा है कि इनेलो ने गीता महोत्सव में फिजूल खर्ची की जानकारी आरटीआई से ली थी। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट के जरिए सरकार को फिजूल खर्ची पर घेरा भी था।