जाट आंदोलन व डेरा प्रकरण में हुआ उपद्रव दंगा फसाद नहीं: CM खट्टर(Video)

12/10/2017 1:18:30 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): जाट आंदोलन व डेरा प्रकरण में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उपद्रव को दंगा फसाद नहीं माना जा सकता। यह बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार और यू.पी. में दंगा फसाद अलग तरह के होते हैं। प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं। नारनौल में 1100 एकड़ भूमि पर लोजिस्टीक हब भी विकसित किया जाएगा। प्रदेश में बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश हो, इसके लिए नई उद्योग नीति को लागू किया गया है। 

उद्योग के पंजीकरण को सरल किया गया है। इसके साथ उद्योग समूहों को अनेक प्रकार की रियायतें भी दी गई है, ताकि वे हरियाणा में अपने उद्योग स्थापित करें और यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। भिवानी और कुरुक्षेत्र को इस माह में कवर किया जाएगा। अब तक लगभग 3600 घोषणा की गई हैं, जिनमें से 2750 घोषणा पूर्ण हो चुकी हैं। नए वर्ष में लगभग 1800 घोषणा प्रस्तावित हैं। एन.एच.एम. कर्मियों की हड़ताल बारे कहा कि यह केंद्र सरकार का प्रोजैक्ट है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को इस स्थिति से अवगत करवाएगी।