CM अौर गडकरी ने की सरस्वती महोत्सव की शुरुआत, 46 नदियों के जल से किया जलाभिषेक (VIDEO)

1/18/2018 10:42:56 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यमुनानगर के आदिबद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज हुआ। केंद्रीय जल संसाधन एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नें मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पर 5 राज्यों की 46 नदियों के जल से सरस्वती नदी का जलाभिषेक कर इस मौके पर आयोजित यज्ञ में आहुति डाली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका से लेकर कलेसर तक प्राचीन धरोहरों अौर मंदिरों को सड़क मार्ग से जोड़ने की याजना शुरू की जाएगी। यमुनानगर की पांच बरसाती नदियों पर डैम बनाए जाएंगे अौर 10 ट्यूबवेल से सरस्वती का पानी छोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि दादुपुर नलवी की जरूरत नहीं है। वहीं डार्क जोन एरिया में सरस्वती के पानी से भूमि रिचार्ज की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माता मंत्रा देवी मंदिर से हिमाचल प्रदेश तक पुल बनाने की घोषणा की। 

नितिन गडकरी ने सरस्वती नदी और पर्यटन से जुड़ी सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी को पूर्ण विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। अंग्रेजी शासन में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया लेकिन अब नई पीढ़ी को इतिहास की सही जानकारी देंगे। हरियाणा नदियों को जोड़ने अौर भू जल योजना पर भी काम किया जाएगा। हरियाणा अौर हिमाचल की सरकारों को मिल कर राष्ट्रिय राज मार्ग निर्माण कार्य करना चाहिए।