कांग्रेस ने 55 साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर भरे अपने घर: मनोहर लाल खट्टर (VIDEO)

5/2/2019 10:33:09 AM

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस केवल देश को भूमि का टुकड़ा समझती है मगर भाजपा देश को मां मानती है। कांग्रेस घोषणा पत्र में देशद्रोह के कानून को खत्म करने की बात कर रही है। कांग्रेसी केवल देश को तोडऩे की साजिश रच रहे हैं। हरियाणा में एक कहावत है कि जो अपनी मां की रक्षा नहीं कर पाता है,वह सपूत नहीं कपूत होता है,इसलिए कांग्रेस वाले कपूत हैं,जो भारत 
माता को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने तंज सकते हुए कहा कि विपक्षियों को सुधारना आता है। विपक्ष केवल जनता को गुमराह कर रहा है,लेकिन उसका भी इलाज जनता ही करेगी। जनता 12 मई को आईना दिखाएगी और 23 मई को तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। भाजपा सरकार के पिछले 5 साल के शासनकाल में पूरे रिकार्ड विकास कार्यों से विपक्षी दलों की नींद हराम हो रही है। विशेषकर कांग्रेस को भाजपा की उपलब्धियां पच नहीं पा रही हैं। 

Shivam