क्राइम, करप्शन, कास्ट बेस्ड राजनीति के हम खिलाफ, कांग्रेस इसकी जन्मदाताः मुख्यमंत्री

11/8/2023 12:42:43 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को जिले के हथिनीकुंड बैराज पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन से जुड़ी कई गतिविधियों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हम क्राईम, करप्शन, कास्ट बेस्ड राजनीति के खिलाफ हैं। इन तीनों की जन्मदाता कांग्रेस है। हमने इन्हें समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम जातिगत राजनीति के खिलाफ हैं। हम गरीब और अमीर के बीच की खाई को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

पर्यटन के बढ़ावे से लोगों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पिंजौर में हरियाणा टूरिज्म की तरफ से हॉट बैलून फ्लाइट का उद्घाटन किया गया है, जो 45 मिनट की है। 13000 इसकी राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह ऐसा पहला प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव में 10000 एकड़ में पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है। जहां-जहां टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया है वहां प्रगति हुई है। कई लोगों को रोजगार मिला है।

हाथिनीकुंड के पास बन रहे पार्क का नाम होगा 'अटल पार्क'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज पर आज पर्यटन गतिविधियां शुरू की गई है, हालांकि टिकरताल में इस तरह की गतिविधियां पहले से होती हैं। लेकिन वहां स्थान कम है। यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज काफी जगह है और यह है हाईवे से जुड़ा हुआ है। जो हिमाचल उत्तराखंड से भी लगता है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने हथिनी कुंड बैराज पर बन रहे पार्क का नाम अटल पार्क पर रखे जाने की घोषणा की है।

सीएम ने स्वयं चलाई मोटर बोट

मुख्यमंत्री ने हथनी कुंड बैराज पर विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का उद्घाटन करने के बाद वहां मोटर बोट भी स्वयं चलाई। इसके बाद उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि एक अच्छा एक्सपीरियंस रहा। हालांकि साथ में सुरक्षा टोली रहती है, अच्छा ड्राइवर रहता है। लेकिन शुरू में मन में आशंका होती है बाद में बहुत अच्छा लगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal