मनोहर की टीम ‘इलैवन’ करोड़पति भी और कर्जदार भी, जानिए सभी की संपत्ति का ब्यौरा

11/19/2019 11:06:32 AM

डेस्क (संजय अरोड़ा)-मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार कप्तानी पारी खेल रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टीम ‘इलैवन’ के नाम कई तरह के दिलचस्प रिकॉर्ड एवं रोचक तथ्य हैं। एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिस रिफोर्मस की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा सरकार में शामिल सभी 10 मंत्रियों पर जारी की गई आंकलन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इनमें सबसे अमीर लोहारू के विधायक एवं कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल हैं। उनके नाम 76 करोड़ 75 लाख 85 हजार 665 रुपए की चल-अचल संपत्ति है,जबकि मनोहर सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज 1 करोड़ 17 लाख 41 हजार 90 रुपए की संपत्ति के साथ मंत्रियों की सूची में सबसे अंतिम यानी 12वें नम्बर पर हैं। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास 1 करोड़ 27 लाख 985 रुपए की संपत्ति है। 


रोचक पहलू यह है कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 17.41 करोड़ है। सभी मंत्री करोड़पति हैं और सभी कर्जदार भी हैं। जे.पी.दलाल 76.75 करोड़ की जायदाद के मालिक हैं तो उनके नाम पर 6 करोड़ 1 लाख का कर्ज है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर करीब 5.20 करोड़ का जबकि मंत्री ओ.पी. यादव के नाम 62 लाख 80 हजार का कर्ज है। दिलचस्प बात यह भी है कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत के साथ-साथ सभी 10 मंत्री कर्जदार हैं, पर स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एक पाई का भी कर्ज नहीं है।गौरतलब है कि दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर के मंत्रिमंडल में स्वयं उन सहित 12 मंत्री शामिल हैं।


संपत्ति के लिहाज से सबसे रईस मंत्री जे.पी.दलाल हैं तो सीनियर मंत्री अनिल विज के पास सबसे कम संपत्ति है। मनोहर सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शिक्षा की बात करें तो मनोहर मंत्रिमंडल में 7 मंत्री ग्रैजुएट, 2 मंत्री सीनियर सैकेंडरी, 2 मंत्री पोस्ट ग्रैजुएट एवं एक मंत्री पोस्ट ग्रैजुएट प्रोफैशनल (डॉक्टर) डिग्री धारक हैं। सबसे अधिक पढ़े लिखे मंत्री डा. बनवारी लाल हैं।  वे एम.बी.बी.एस. डिग्री धारक हैं जबकि कमलेश ढांडा व कंवरपाल गुर्जर सीनियर सैकेंडरी तक पढ़े हुए हैं। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली यूनिवॢसटी से ग्रैजुएट हैं जबकि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मूलचंद शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट हैंं।          -

मंत्री    सम्पत्ति
जे.पी. दलाल 76,75,85,665
दुष्यंत चौटाला  74,77,01,812
रणजीत सिंह    27,08,42,22
मूलचंद शर्मा     12,44,58,622
कंवरपाल गुर्जर     4,31,75,163
संदीप सिंह     2,88,74,402
डा. बनवारी लाल    2,76,23,237
कमलेश ढांडा    2,62,01,500
ओ.पी. यादव     1,55,25,630
अनूप धानक     1,38,89,863
अनिल विज    1,17,41,904
मनोहर लाल      1,27,00,985


कौन कितना कर्जदार व शिक्षित

मंत्री    कर्ज    शिक्षा
जे.पी. दलाल     6,01,42,041     ग्रैजुएट
दुष्यंत चौटाला    5,20,43,599     पोस्ट ग्रैजुएट
ओ.पी. यादव    62,80,000     ग्रै्रजुएट
मूलचंद शर्मा    47,00000     पोस्ट ग्रैजुएट
अनूप धानक       42,90,059    ग्रैजुएट
कंवरपाल गुर्जर    40,23,844     सीनियर सैकेंडरी
संदीप सिंह     30,85,000     ग्रैजुएट
रणजीत सिंह    16,39,462     ग्रैजुएट
अनिल विज    13,80,110     ग्रैजुएट
डा. बनवारी लाल     10,80,000     डॉक्टर
कमलेश ढांडा     3,00,000     सीनियर सैकेंडरी
मनोहर लाल     0    ग्रैजुएट    


        









 

Isha