अनीमिया फ्री हरियाणा मिशन की ब्रांड अंबेसडर होंगी मिस वर्ल्ड मानुषी(Video)

11/30/2017 5:23:40 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप/धरणी):अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मौके पर मानुषी सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ मीडिया से रूबरू हुई। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी कि, अनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन की ब्रांड अंबेसडर मिस वल्र्ड मानुषी को बनाया जाएगा।

अनीमिया पीड़ित महिलाओं को अनीमिया से मुक्त करवाने के लिए सरकार ने अभियान की शुरुआत की है, जिसकी ब्रांड अंबेसडर मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर होंगी। सीएम खट्टर ने बताया कि, हरियाणा में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं, इससे निजात पाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है, जिसकी ब्रांड अंबेसडर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर रहेंगी।