लंबित मांगो को लेकर नगर परिषद के कई कर्मचारी 2 दिन की भूख हड़ताल पर

10/11/2022 2:43:57 PM

सिरसा(सतनाम): लंबित मांगो को लेकर हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर परिषद के कई कर्मचारी 2 दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं ।कर्मचारियों का कहना है कि वह 11 और 12 अक्टूबर को 2 दिन 12 - 12 घंटे तक भूख हड़ताल कर रहे है । अगर उसके बावजूद भी जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाली 19 - 20  को हड़ताल करेगे वहीं वे काली दीपावली भी मनाएंगे । 

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश खीचड़ ने सरकार पर दोगलेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगे काफी समय से लंबित हैं,   जिनको सरकार पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों की बात करते हुए कहा कि अग्निशामक इमरजेंसी विभाग के 1366 कर्मचारियों को ऑपरेटर के पद पर मर्ज किया जाए। नगर परिषद में कच्चे कर्मचारियों को भी रेगुलर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो तो वह दिवाली के त्यौहार को काली दिवाली के रूप में मनाने का काम करेंगे।

Content Writer

Isha