राहुल गांधी के जन्मदिन पर होगी मैराथन, अवंतिका तंवर करेंगी नेतृत्व

6/17/2018 1:48:03 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 19 जून को जन्मदिन है, जिसके उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उस दिन शहर में मैराथन दौड़ का अायोजन किया जाएगा।  इस दौड़ का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर करेंगी, जिसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

अवंतिका तंवर ने बताया की 19 जून को शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जो उनके निवास स्थान से शुरू होकर शहर में होती हुई कांग्रेस भवन में पहुंचेगी। इस दौड़ को करवाने का मकसद युवाओं को नशो से दूर रखना है। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम में कई हरयाणवी कलाकार भी भाग लेंगे। 

Deepak Paul