टोहाना में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत(Video)

6/14/2018 4:03:04 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): उपमंडल के गांव टोहाना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी लड़की को बेरहमी से पीटकर मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार देर शाम विवाहिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसको नागरिक अस्पताल टोहाना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो बच्चों की मां है।

मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति के अवैध संबंध थे। जिसको लेकर लगातार तनातनी रहती थी और उसकी बहन इससे परेशान थी। इसी मामले को लेकर उन्होंने उसकी बहन के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका का कहना है कि ब्यानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Rakhi Yadav