किसानों से लाखों रुपए ऐंठने वाला मंडी व्यापारी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

7/2/2019 9:53:58 AM

चरखी दादरी : शहर की नई अनाज मंडी स्थित एक फर्म द्वारा जिले के किसानों की लाखों रुपए की फसल खरीद कर फरार होने के आरोपित व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित आढ़ती को रविवार रात्रि दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपित को 5 दिन के रिमांड पर भेजा है। 

बता दें कि जिले के विभिन्न गांवों से दर्जनों किसानों ने दादरी अनाज मंडी स्थित 2 फर्मों व उसके पार्टनरों पर लाखों रुपए की फसल खरीदने के बाद फरार होने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर पीड़ित किसान डी.सी. से मिले जिसके बाद डी.सी., एस.डी.एम. की अगुवाई में प्रभावित किसानों से लिखित में दस्तावेज जमा करवाए जो मार्कीट कमेटी में किसानों ने सौंप दिए थे। इस सम्बंध में किसानों ने सिटी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में किसानों ने बताया कि था कि उन्होंने दादरी अनाज मंडी स्थित मैसर्ज जय दादा गुंसाई ट्रेङ्क्षडग कम्पनी में लाखों रुपए की फसल बेची थी लेकिन अब वह फर्म कुछ दिनों से बंद पड़ी है।

किसानों ने मनीष, निरंजन, जगदीश, कृष्ण उर्फ केशु व मैसर्ज किरोड़ीमल राजकुमार ट्रेङ्क्षडग कम्पनी के पार्टनर रोशनलाल व रामनिवास उर्फ बिल्लू द्वारा गांव चरखी के किसानों की फसल की खरीदी थी। मगर किसानों के रुपए के भुगतान करने से पहले ही आढ़ती फरार हो गया। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एस.आई.टी. का गठन किया जिसके तहत रविवार रात्रि एस.आई.टी. टीम के सदस्य प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने आरोपित रोशन लाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उसको 5 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। 

Isha