चर्चा का विषय बनी ये शादी, दहेज लेने से किया इन्कार, फिर 1 रुपया व नारियल से घर में लाया दुल्हन

12/22/2021 7:13:01 PM

ऐलनाबाद (सुरेन्द्र सरदाना) : खण्ड के गांव पोहड़का में किसान परिवार से संबंध रखने वाले ओमप्रकाश गोदारा के बेटे सत्यवान गोदारा की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सत्यवान गोदारा ने लाखों रुपए के दहेज के परित्याग कर बिना दहेज के घर में दुल्हन लाए है। सत्यवान ने शादी में मिलने वाले लाखों रुपए के दहेज को लेने से इनकार कर दिया और स्त्रीधन के रूप में एक रूपया व एक नारियल लेकर शादी कर अपनी दुल्हन को घर में लाया।

पोहड़का निवासी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि उनके दो बेटे है और दोनों ने ही उच्च शिक्षा प्राप्त की हुई है। सत्यवान गोदारा जो नोएडा में एक कंपनी में एरिया मैनेजर की नौकरी करता है। सत्यवान ने शर्त रखी कि मैं शादी करूंगा तो बिना दहेज के करूंगा और शादी में ज्यादा खर्च नहीं करूंगा। सत्यवान का रिश्ता एक ऐसे परिवार में हुआ जो किसान परिवार से है। सत्यवान भी किसान परिवार से है। जिस लड़की से उसकी शादी हुई है। उसका रीट में सिलेक्शन हुआ है। 

गांव के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र डूडी ने बताया कि दहेज प्रथा एक बुराई है और इसे बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज लेने व देने की बजाए बच्चों को शिक्षित करना चाइए व यही उच्च शिक्षा सबसे बड़ा धन है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए जो पोहड़का गांव में इस तरह की पहल हुई है, वह बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार एक रुपया और एक नारियल के साथ दुल्हन घर में लाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana