जाति और धर्म बदलकर नाबालिग लड़की से की शादी

6/20/2019 7:53:12 AM

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): हमारे देश में 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी कानूनी रूप से मान्य नही है और   माता-पिता की सहमति के विरुद्ध हुई शादी सामाजिक रूप में मान्य नही होती है। यह सब जानते हुए फिर भी हम कोई ना कोई ऐसी गलती कर देते है, जिसका भुगतान करना आसान नही होता है। ऐसा ही एक मामला पलवल से सामने आया है। जहां जाति और धर्म बदलकर एक युवक ने नाबालिग से बहला-फुसलाकर शादी कर ली है।



वहीं लड़की के माता पिता के पास मौजूद स्कूल सर्टिफिकेट के अनुसार लडकी की उम्र 15 वर्ष है जबकि लड़के वालों के पास मिले लड़की के आधार कार्ड के अनुसार लड़की की उम्र बीस वर्ष है। लड़की के पिता के अनुसार लड़के वाले मुसलमान है जबकि आरोपी लड़के के पिता ने खुद को (राजपूत )हिन्दू बताया है। बता दे इस पूरे मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है। पलवल जिला अस्पताल परिसर में यूपी पुलिस की कस्टडी में लड़की जशोदा ने अपनी पसंद के लड़के से आर्यसमाज मन्दिर में जाकर शादी करने के बाद कोर्ट में रजिस्ट्रेशन कराया है।

लड़की की माँ निर्मला देवी एवं पिता चरणसिंह आदि का कहना है की उसकी लड़की की उम्र मात्र 15 वर्ष है, जिसके अनुसार उसका जन्म 30 जून 2004 को गाँव कोटा जिला हाथरस में हुआ है। वहीं लडकी ने खुद अपनी उम्र 20 वर्ष बताई है। अब यह उसने किसी दबाव में बताया है या सच्चाई यह तो जाँच के बाद ही ज्ञात होगा। लड़की के पिता के चरणसिंह के अनुसार आरोपी लड़के नवीन के बड़े भाई का निकाह उन्ही के गाँव कोट गाँव थाना हाथरस में हुआ था।

आरोपी लड़के का उसकी भाई के ससुराल में आना-जाना था इसी दौरान उनकी लड़की और आरोपी लड़के का आपस में किसी तरह से सम्पर्क हो गया। गत 17 मई को लड़क-लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया और अपने माता-पिता के पास पलवल की कृष्णा कॉलोनी में रहने लगा। लड़की के गुमशुदा होने की सूचना हाथरस थाने में लिखवाई गई थी। उन्होंने बताया की सप्ताह भर तक तो लड़की के बारे उन्हें कुछ जानकारी नही हो पाई उसके बाद मालूम हुआ की उनके गाँव की एक लड़की हाथरस में शादी कर के रह रही है।



मिली जानकारी के मुताबिक युवक नवीन उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर पलवल रह रहा है। पलवल आकर नवीन के माता-पिता से अपनी बेटी की इज्जत की खातिर गुहार लगाई थी की वे उनकी बेटी को लौटा दें, मामला यहीं दबा रह जाएगा लेकिन उन्होंने दो दिन का समय लेने के बाद लड़की को लौटाने से इनकार कर दिया। तब यूपी पुलिस की मदद ली गई, लेकिन उन्होंने भी शुरू में ठीक से कार्यवाही नही की और वे लडके वालों के घर जाते और फिर लालच या दबाव में खाली हाथ लौटकर चले आते।  



उन्होंने आरोप लगाया की लडके वाले मुसलमान है जो पलवल में हिन्दू बनकर रहे रहे हैं। वहीं आरोपी लडके के पिता से मिली तो उसने अपने आप को राजपूत सिसोदिया ( हिन्दू ) बताया और कहा की हमारे बड़े बेटे का लड़की वालों के गाँव कोट में निकाह हुआ था जिसके कारण वे लोग बचने के लिए ऐसा प्रचारित कर रहे हैं।

 

Pooja Saini