शादीशुदा प्रेमी-जोड़े ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, युवक की मौत(video)

4/5/2018 9:02:54 AM

करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की और लड़के ने एक निजी होटल में फांसी लगा ली। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़की की हालत नाजुक है। उसे इलाज के लिए कल्पना चावला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये घटना करनाल जी.टी रोड़ पर स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर 5 की है। पुलिस ने मृतक लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लड़की की हालत को नाजुक देखते हुए कल्पना चावला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  

लड़का और लड़की करनाल स्थित संघोही गांव के रहने वाले थे। दोनों ही शादी शुदा थे ।इनकी अलग-अलग शादी हो रखी थी। बीते दिन देर शाम दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते  अपने आपको फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार दोनों ने बीते दिन सुबह लगभग 10 बजे से निजी होटल में कमरा किराये पर लिया हुआ था। जब देर शाम होटल के स्टाफ को कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा कि दोनों ने फांसी लगाई हुई थी। जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के मार्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rakhi Yadav