शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ शादी रचाकर किया रेप

1/3/2023 9:42:35 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर क्षेत्र में शादीशुदा होने के बावजूद युवक ने एक युवती के साथ षडय़ंत्र रचकर झूठी शादी कर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक के बड़े भाई पर भी रेप करने का व प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन के यहां बर्थडे पार्टी थी। जिसमें अतुल व संतोष शामिल हुए थे। अतुल त्रिपाठी ने पार्टी में उसकी बहन से युवती के बारे में मालूम किया। इसके अतुल व उसका बड़ा भाई संतोष शादी का प्रस्ताव लेकर उसकी बहन के घर पहुंचे तो परिजनों ने शादी के लिए हां कर दी। परिजनों के हां करने पर 27 अप्रैल 2022 को शादी की तिथि तय कर दी। शादी में दहेज में 2 लाख कैश, पांच लाख रुपए के आभूषण व घर का सारा सामान दिए जाने की बात हुई थी।

 

जब घर पर बारात लाने के लिए पूछा, तो दोनों भाईयों ने कहा कि हमारे यहां मंदिर में शादी होती है। बारात लेकर नहीं जाते हैं। जिसके बाद शीतला माता मंदिर में शादी में युवती का पूरा परिवार था। लेकिन बारात की बजाय केवल संतोष त्रिपाठी व अतुल त्रिपाठी पहुंचे। परिवार के दूसरे सदस्यों के नहीं आने का बहाना बना दिया। इस कथित शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि अतुल की पहले ही शादी हो चुकी है। आरोप है कि अतुल के बड़े भाई संतोष त्रिपाठी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि विरोध किया तो उसे प्रेस से जला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi