विवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप- दहेज के लिए की गई हत्या

8/26/2021 9:46:40 AM

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार जिले के गांव आर्य नगर में विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए फंदा लगाकर हत्या की गई है। सुसराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

हत्या है या आत्महत्या। यह तो पुलिस की जांच का विषय है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि विवाहिता के परिजनों को उसके पति ने फोन करके कहा कि सुनीता ने फंदा लगा लिया है और वो तडफ़ रही है, उसे संभाल लो। मगर, उसका पति या ससुराल में से कोई भी व्यक्ति उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गया और सुनीता ने दम तोड़ दिया।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि सुनीता की शादी 2013 में किरतान निवासी प्रेम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। शादी से पहले प्रेम की नौकरी व शिक्षा को लेकर भी झूठ बोला गया। अब शादी के बाद उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई। सुनीता अपने पीछे आठ साल का लड़का छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की सच्चाई तो पुलिस जांच में ही सामने आ पाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana