शादीशुदा महिला फुफेरे भाई संग फरार, मायके से लेकर ससुराल तक पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 07:32 PM (IST)

पानीपतः शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पानीपत शहर में अपने मायके आई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फूफेरे भाई के साथ फरार हो गई। जिसका नाम सूरज बताया जा रहा है। फरार विवाहिता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मामले में पुलिस ने विवाहिता के को लेकर फरार कजिन को आरोपी बनाते हुए गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। दोनों के मोबाइल फोन ट्रेस कर उनका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

मामले में जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि महिला की उम्र 22 साल है। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी, उसके साथ फरार युवक सूरज की उम्र महिला से कम है और वह अविवाहित है। वहीं दोनों के पंजाब जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सेक्टर 18 की निवासी है। वहां वह किराए पर रहती है। उसकी 5 बेटिया हैं। सभी बेटियों की शादी हो गई है। उसकी छोटी बेटी करनाल में शादीशुदा है। 12 जुलाई को उसकी बेटी ससुराल से मायके आई थी। इसके साथ ही विवाहिता की मां ने बाताय कि शाम को वह तहसील गई थी, उस समय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह कुछ देर बाद वह वापस लौटी तो देखा कि बेटी घर पर नहीं थी।

इसके बाद उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद महिला ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद महिला ने अपने ननद के बेटे सूरज निवासी अमृतसर, पंजाब पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने यह भी बताया कि दोनों में काफी समय से बातचीत हो रही थी।

              (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static