विवाहिता ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

12/13/2021 12:58:05 PM

हिसार : आजाद नगर निवासी विवाहिता सीमा ने पति संजय के खिलाफ खुद से और अपनी बहन के साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़िता का कहना है कि मेरा पति पी. एम. मोदी के काफिले की एक गाड़ी चलाता है। आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लाडवा निवासी सीमा फिलहाल आजाद नगर में रह रही है। उसने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी 11 साल पहले लाडवा के संजय के साथ हुई थी, जिससे एक बेटी है। उसका पति के साथ अदालत में खर्चे का केस चल रहा है। वह और उसकी बहन कविता आजाद नगर में घर में थे। पति संजय, ससुर रोशनलाल और उनके रिश्तेदार राजबीर व सुन्दर उनके घर आए, जहां संजय ने शिकायतकर्ता और उसकी बहन कविता के साथ मारपीट की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि संजय जब से प्रधानमंत्री के काफिले की गाड़ी चलाने लगा है, तभी से उसके साथ कुछ भी कर सकने व जान से मारने की धमकी देता है। •आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana