शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, बदनामी के डर से एक साथ खाया जहर
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 03:50 PM (IST)
पानीपत: नूरवाला की गीता कॉलोनी में प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार देर रात एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमी शुभम (23) की देर रात मौत हो गई। इसके 16 घंटे बाद शनिवार शाम करीब सवा चार बजे प्रेमिका कंचन (26) ने भी दम तोड़ दिया। गीता कॉलोनी के देवी सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई शुभम अविवाहित था। शुक्रवार रात को करीब 8 बजे वह घर गया तो शुभम की तबीयत खराब थी। उसने शुभम से बात की तो उसने बताया कि कॉलोनी की ही कंचन उसे काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है जिस कारण उसने जहरीले पदार्थ खा लिया। शुभम को रात को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई।
कंचन के पति संदीप ने बताया कि शनिवार सुबह कंचन को उल्टियां लगीं तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक ने बताया था कि बी.पी. डाऊन हो रहा है। हालत में सुधार होने पर उसे घर ले आए लेकिन दोपहर बाद फिर से तबीयत बिगड़ गई। पूछने पर कंचन ने बताया कि उसने और शुभम ने एक साथ जहर खाया था। कंचन ने बताया कि उसने व शुभम ने घर से भागने का प्लान बनाया लेकिन परिवार की बदनामी के डर से यह नहीं कदम उठाया।
देवी सिंह ने बताया कि कंचन मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसने नूरवाला के संदीप से शादी की थी। करीब 2 साल पहले परिवार में एक लड़की की शादी थी जिसमें कंचन और शुभम की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों की बात होने लगी। तहसील कैंप थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की।