दहेज के लिए विवाहिता के साथ की मारपीट, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

8/19/2021 12:26:35 PM

जींद : जिले में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी 2019 को दिल्ली स्थित सुभाष पार्क नजदीक कीर्ति मंदिर निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से खुश नहीं थे। फिर दहेज लाने को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। जब उसने दहेज लाने से मना किया तो उसके पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana