विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तौर से थी परेशान

9/2/2020 12:11:18 PM

अम्बाला छावनी : कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रगति विहार कॉलोनी की एक विवाहिता ने मानसिक तौर पर परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। विवाहिता ने जिस वक्त फंदा लगाया उस वक्त वह अपने बेटे के साथ थी। लेकिन खुद को अकेला पाते ही विवाहिता ने फंदा लगा लिया। जब फंदे पर विवाहित को झूलता हुआ उसके 5 साल के बच्चे ने देखा तो उसने इस बारे में घर की पहली मंजिल पर रह रहे अपने चाचा को बताया जिसके बाद चाचा ने नीचे आकर इस मामले की जानकारी पुलिस को अपने बड़े भाई को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताते है कि रुड़की की रहने वाली विवाहिता निशा की अम्बाला छावनी के महेश नगर थाना क्षेत्र के अधीन बी.ड़ी. फ्लोर मिल के पीछे स्थित प्रगति विहार कॉलोनी निवासी सचिन के साथ कई साल पहले शादी हुई थी। 

उनके पास 5 साल का बेटा था पति की मानें तो विवाहिता की पिछले 2 साल से रुड़की से मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण इलाज चल रहा था। सचिन साइंस का काम करता है। मंगलवार को जब वह अपने काम के चलते घर से गया तो विवाहिता ने खुद को अकेला पाकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

Manisha rana