विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज करवाया दहेज प्रताड़ना का केस

6/16/2022 3:55:07 PM

रेवाड़ी : भाड़ावास रोड पर एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़न और सैक्सुअल ह्रासमैंट का केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2020 को बल्लभगढ़ निवासी संदीप के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे अधिक दहेज की मांग पर प्रताड़ित करते रहे।

उसका पति उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाता रहा। उनसे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके समझौता करवाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन उनमें बात नहीं बनी। बाद में पुलिस ने संदीप, ताराचंद, कमलेश, जितेंद्र, मनीषा, मनोज, देवेंद्र व प्रवीण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

Content Writer

Isha