विवाहिता ने फांसी लगा जीवनलीला की समाप्त ,परिजनों ने प्रताड़ना के लगाए आरोप

5/26/2021 4:40:58 PM

पानीपत(सचिन): पानीपत में एक विवाहिता ने फांसी लगा जीवनलीला की समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है।  तहसील कैंप के रमेश नगर ने बताया कि लगातार ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने से परेशान 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा जान दे दी। मामले की सुचना पाकर मृतका  के परिजन पानीपत के  पहुंचे।  

परिजनों ने शिकायत दर्ज करवा ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। डीएसपी सतीश कुमार ने कहा मामले की जाँच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।  पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शव को  पोस्टमार्टम पानीपत के सामान्य  हस्पताल में भिजवाया जाँच शुरू की है। 

 
 

Content Writer

Isha