एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

1/31/2024 1:47:02 PM

करनाल : करनाल जिले के गांव ब्याना में एक बार फिर विवाहिता दहेज की चढ़ गई जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। लड़की वालों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। 

जानकारी के मुताबिक दहेज की बलि चढ़ी रौदार निवासी काजल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन महीने की लड़की भी है। ससुराल वाले उसको दहेज को लेकर मारपीट व तंग करते थे। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana