परने से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने मृतका के पति व ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज

7/4/2020 11:45:52 AM

हिसार (ब्यूरो) : गंगवा रोड की नवदीप कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बाद 38 वर्षीय विवाहिता सुशीला देवी की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर शाम तक मृतका के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए थे। पुलिस ने मृतका का पति विजय हिरासत में ले रखा है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के पास सूचना पहुंची कि बोस्टर्ल जेल के बैकसाइड में नवदीप कॉलोनी के एक घर में विवाहिता सुशीला की हत्या तक दी गई है।

थाना प्रभारी रोहताश सिंह पुरुष पुलिस कर्मियों और महिला पुलिस कर्मियों के साथ बताए गए स्थाम पर पहुंच गए। घर में बैंड पर सुशीला का शव पड़ा हुआ था औऱ पास में एक परना भी पड़ा था। मृतका के गले पर हल्के नीले निशान थे। पड़ोसियों ने बताया कि सुशीला फतेहाबाद के गांव गोरखपुर और उसका पति विजय सिसाय कालीरावण का रहने वाला है। पुलिस ने सुशीला और विजय के परिजनों को फोन कर मामले से अवगत करवाकर उनको बुलाया। पड़ोसियों ने बताया कि दम्पति का करीब 15 सालक का एक बेटा है। परिवार करीब 5 साल से यहां रह रहा है मगर उनके यहां कम ही लोगों का आना-जाना रहा है। उन्होंने घर के आगे सी.सी.टी.वी. लगवा रखे है। पुलिस ने देर रात्रि मृतका के पति व ससुर ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

Edited By

Manisha rana