ससुराल पक्ष से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, 5 माह पहले हुई थी शादी

4/4/2022 9:27:19 AM

करनाल : जिले में ससुराल पक्ष से तंग आकर गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

मृतका के भाई ललित कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी 12 नवंबर 2021 को अजीत सिंह निवासी छिछडाना के साथ हुई थी। जो फिलहाल करनाल शहर के विकास नगर के रहने वाले हैं। ललित कुमार ने कहा कि ससुराल पक्ष की ओर से प्रियंका के साथ मारपीट का जाती थी। ससुराल वालों ने प्रियंका को कहा था कि अपने भाई की बस बिकवाकर वह रुपये लेकर आए। ललित ने कहा कि उसने प्रियंका के ससुराल वालों को कहा था कि उसकी बस बिक जाने पर वह रुपये दे देगा। इसके बाद भी ससुराल पक्ष प्रियंका को परेशान करता था। इससे तंग आकर पहले भी प्रियंका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। प्रियंका ने दोबारा जहर निगलकर जान दे दी। ललित कुमार का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर प्रियंका ने जान दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana